फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन में मिले कई लीकेज, रूरा में तीसरे दिन भी ठप रही जलापूर्ति

विज्ञापन
रूरा में पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत करते कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। कस्बे में बुधवार को आरओबी का एप्रोच मार्ग बनाने के लिए गड्ढा खोदाई में भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत के बाद गुरुवार शाम को जलापूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

वहीं जांच के दौरान कई और जगह पर पाइप लाइन में लीकेज मिले। इसकी वजह से फिर से जलापूर्ति बंद कर दी गई। शुक्रवार को तीसरे दिन भी दो हजार घरों में जलापूर्ति ठप रही। पेयजल किल्लत होने से लोग परेशान रहे।
रूरा कस्बे में आरओबी निर्माण के लिए की जा रही खोदाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति नहीं होती। इससे लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के पास बुधवार को पिलर के लिए खोदाई में मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। गुरुवार को पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त हिस्सा हटाकर नया पाइप जोड़ा गया। शाम को जलापूर्ति शुरू की गई तो कई जगह लीकेज मिले।
कुछ देर बाद ही जलापूर्ति बंद कर दी गई। उधर मेन पाइप लाइन को सपोर्ट देने के लिए खोदाई वाले स्थान के पास दीवार बनाई गई। शुक्रवार को भी जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसकी वजह से लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
शुक्रवार को पूरे दिन लीकेज व क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त करने का काम चला। लोगों का कहना है कि खोदाई के दौरान ठेकेदार जल्दबाजी में काम करा रहा है। इससे पूरे कस्बे की पाइप लाइन दर्जनों बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नगर पंचायत लिपिक वीएन सिंह ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द जलापूर्ति आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें