फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत 19 यात्री घायल

Fri, 27 Nov 2020 10:46 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस उन्नाव हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत 19 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। चालक समेत तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अन्य यात्रियों को इलाज के बाद दूसरी बस से गंतव्य तक भेज दिया गया। हादसा गुरुवार रात एक बजे हुआ। कानपुर से 35 यात्रियों को लेकर प्रतापगढ़ डिपो की बस लखनऊ के लिए निकली। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास सड़क घेरकर खड़े ट्रक में बस पीछे से भिड़ गई।

पुलिस ने घायल 19 लोगों को बस से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। बस के चालक प्रतापगढ़ के दहिलामऊ गांव निवासी गोपी (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, यात्री धानीगंज प्रतापगढ़ निवासी 30 वर्षीय धीरज व शोएब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।  
विज्ञापन


घायलों की सूची
राज किशोर मिश्र (42) निवासी जवाहर नगर बांदा, शाहबाज (34) निवासी लखनऊ, अरविंद कुमार पाल (33) निवासी करनैलगंज हमीरपुर,  संतराम (65) राजीव नगर लखनऊ, महेंद्र कुमार (36) रानियां जालौन, नरेश नारायण (64) आनंद नगर आलमबाग लखनऊ, बबलू (30) पतरेथा थाना करौरा जालौन, खुशबू शुक्ला (27) पुत्री विनीत शुक्ला घंटाघर कानपुर, अनीश शुक्ला पुत्र नवनीश शुक्ला कानपुर, प्रवीन कुमार (36) निवासी अग्रेश जिला कन्नौज, दिवाकर (32) करण सिंह, उसकी पत्नी भगवती सिंह महावीरखेड़ा महोबा, अनूप गुप्ता चौक लखनऊ  व अंकित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें