फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाद के रही मारामारी, कई किसान खाली हाथ लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सहकारी समिति बकेवर पर शनिवार को किसानों को 300 बोरी डीएपी खाद वितरित की गई। समिति पर खाद 300 बोरी मौजूद थी जबकि खाद लेने वाले किसानों की संख्या 500 से अधिक थी। भीड़ के कारण कई किसान बिना खाद लिए ही लौट गए ।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से शुक्रवार को भेजी गई 300 बोरी डीएपी खाद का स्टॉक पॉश मशीन में आने के बाद शनिवार को समिति पर खाद वितरित की गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में किसान समिति पर आकर लाइन में लग गए। डीएपी खाद की बारी कम जबकि समिति पर किसानों की संख्या दोगुनी थी। यही कारण रहा कि खाद लेने के लिए किसानों में लाइन में आगे आने की मारामारी मची रही। भीड़ के चलते समिति के सचिव को दो बार वितरण बीच में बंद करना पड़ा। जबकि समिति पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल भी मौजूद था। ऐसे में सभी को एक एक बोरी खाद की वितरित की गई। जिन्हें तीन बोरी खाद की जरूरत थी उन्हें भी एक एक बोरी ही खाद मिल सकी। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया समिति पर जो तीन सौ बोरी डीएपी खाद उपलब्ध थी वह वितरित कर दी गई। इसके अलावा 500 बोरी की डिमांड लगी है संभवत एक-दो दिन में खाद समिति पर पहुंच जाएगी मशीन में स्टॉक आते ही खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें