फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉफिट में किया जा रहा था करोड़ों का हेरफेर

Wed, 02 Sep 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की प्रतिष्ठित सब्जी मसाला कंपनी के आफिस और फैक्ट्रियों में आयकर विभाग की छानबीन मंगलवार को भी जारी रही। देर रात तक अफसरों ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच पड़ताल में प्रॉफिट की रकम में बड़े पैमाने पर हेरफेर के प्रमाण मिले हैं। यह रकम करोड़ों में है। इसके अलावा 40 लाख रुपये से अधिक बेनामी कैश, लाखों की ज्वैलरी मिली है। कालेधन को सफे द बनाने वालों से लिंकअप के भी मिले सबूत हैं।

इस पर विभाग की तीन टीमों ने स्वरूपनगर के कारोबारी बंधुओं से जुड़ी फर्मों की भी छानबीन की। बुधवार को भी छानबीन जारी रह सकती है। कंपनी के मालिकों ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक सब्जी मसाला कंपनी में साझेदार के भाई के यहां 40 लाख रुपये कैश मिले हैं। संबंधित फर्म की बैलेंस शीट और अन्य दस्तावेजों के मिलाने पर यह छह लाख रुपये होने चाहिए थे, लेकिन 36 लाख रुपये के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए।

इसके अलावा घर में बड़े पैमाने पर ठोस बुलियन, सोने के बिस्कुट, ज्वैलरी मिली है। इसके भी खरीद-बिक्री के पर्चे नहीं दिखाए जा सके। जांच में पता चला है कि कंपनी की तमाम फर्मों से आने वाले प्रॉफिट की रकम में कर चोरी कर इसे कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस काम में स्वरूप नगर के कारोबारी बंधुओं से लिंकअप निकला है। बड़े पैमाने पर कंप्यूटर हार्ड डिस्क, दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रधान आयकर निदेशक जांच विनय कुमार झा के निर्देश पर विभाग की 29 टीमों ने 27 जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें