फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: चित्रकूट पहुंचे मंगू भाई पटेल और शिवराज सिंह चौहान, पीएम के हर कार्यक्रम में होंगे शामिल

Fri, 27 Oct 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान अरविंद भाई मफतलाल  के नाम पर डाक टिकट या एक रुपये के सिक्के पर उनका चित्र समर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल हेलीपैड पर उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पूर्व उनके स्वागत के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंच चुके हैं। दोनों का हेलीकॉप्टर अलग-अलग आरोग्यधाम हेलीपैड पर  उतर गया है।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों जानकीकुंड अस्पताल के कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी दोपहर 1:40 पर आएंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री जानकी कुंड के सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक दिवंगत अरविंद भाई मफत लाल जयंती कार्यक्रम पर शामिल होने आ रहे हैं।
यहां पर रघुवीर मंदिर में पूजन कर श्री राम संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद समाधि स्थल पर पूजन श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का शुभारंभ भी करेंगे। जानकी कुंड अस्पताल के कुछ लोगों को एक सभा में संबोधित करने के बाद वह तुलसी पीठ में जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिलने जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डाक टिकट या एक रुपये के सिक्का कर सकते हैं जारी
यहां पर वह जगतगुरु की हस्तलिखित तीन पुस्तकों का विमोचन करने के बाद भोजन करेंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे उनका बाय खजुराहो दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान अरविंद भाई मफतलाल  के नाम पर डाक टिकट या एक रुपये के सिक्के पर उनका चित्र समर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें