मंडी सचिव के छह हजार रुपये रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल
- फोटो : Demo pic
फतेहपुर में मंडी सचिव के छह हजार रुपये लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने जांच बैठा दी है। आरोप है रकम रिश्वत के तौर पर ली जा रही है। जांच सदर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा को दी गई है। वह हफ्तेभर में जांच रिपोर्ट देंगे। रिश्वत का आरोप सही निकला तो कार्रवाई की जाएगी।
मंडी समिति के सचिव अनिल यादव का शनिवार को दो मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें एक व्यापारी मंडी सचिव के आवास पर शाम को पहुंचता है। वहां छह हजार रुपये देने तक का वीडियो है। वीडियो में मंडी सचिव ने कितना है, यह पूछा। इस पर शख्स ने जवाब दिया कि छह हजार हैं।