फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम चयनित, हुमा बनीं कप्तान

विज्ञापन
मंडलीय कबड्डी टीम में चयनित खिलाड़ी।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से चार से छह अगस्त तक आगरा में होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की बालिका टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए मंगलवार को टीम का जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में हुआ।
विज्ञापन


इसमें कानपुर के अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, इटावा से 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को कानपुर मंडल की टीम में चुना गया।

कानपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव रण विजय सिंह गहलौत ने बताया कि कबड्डी टीम में कानपुर से कप्तान हुमा वकार, उपकप्तान इशिका, रागिनी जादौन, विदुषी श्रीवास्तव, गरिमा वर्मा, भाव्या, अष्टिका, अविनी तिवारी, इशा शाक्य, कानपुर देहात से गौरी, कीर्ति कमल, फर्रुखाबाद से सेजल, प्राची, प्रिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में फर्रुखाबाद से नयना, दुर्गा को रखा गया है। टीम प्रशिक्षक अंकिता शुक्ला और टीम मैनेजर धर्मेंद्र पाल को चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें