फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में मंदाकिनी फिर उफनाई, रामघाट जलमग्न...दुकानों तक पहुंचा नदी का पानी

Thu, 27 Aug 2026 11:52 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में रात से हो रही बारिश के बाद धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा।
विज्ञापन
खतरे के निशान के पार पहुंची मंदाकिनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट की मुख्य सड़क और दुकानों तक पानी पहुंच गया। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर रामघाट क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया है। सिंचाई विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह मंदाकिनी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था।

विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे के बाद जलस्तर में अचानक तेजी आई और 11 बजे नदी ने खतरे का निशान 126.500 मीटर पार कर लिया। इसके बाद रामघाट की मुख्य सड़क, दुकानें और घाट पानी में डूब गए।

खतरे के निशान के पार पहुंची मंदाकिनी - फोटो : amar ujala

रामघाट के रास्ते किए गए बंद

जलस्तर बढ़ने के कारण संत तुलसीदास मंदिर, मतगजेंद्र नाथ मंदिर और भरत मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रामघाट क्षेत्र में पानी बढ़ने के कारण स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोक दी है।

विज्ञापन

नदी किनारे न जाने की अपील

प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मंदाकिनी नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है। जलस्तर लगातार बढ़ने की स्थिति में प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें