फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सीढ़ी लगाकर ग्राम सचिवालय की छत पर पहुंचे चोर, सोलर पैनल ले उड़े

Thu, 27 Aug 2026 11:44 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ग्राम सचिवालय नादेमऊ को निशाना बना लिया। चोर सचिवालय की छत पर पहुंचकर वहां लगे सोलर पैनल खोलकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
ग्राम सचिवालय नादेमऊ में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार सेविका अनामिका ने बताया कि सोलर पैनल चोरी होने की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी अवनीश शर्मा को दे दी गई है। उनके आने के बाद घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की जाएगी।

विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे चोर

ग्रामीणों के अनुसार, चोर सचिवालय के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। इसके बाद वहां लगे सोलर पैनल खोलकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पंखे और ट्राई साइकिल चोरी होने के अलावा एक बार बीएसएनएल लाइन की वायरिंग भी चोरी हो चुकी है।

विज्ञापन

ग्राम सचिवालय नादेमऊ में चोरी - फोटो : amar ujala

http://



पुरानी चोरियों का खुलासा न होने से नाराजगी

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से सचिवालय में हुई चोरी की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें