कानपुर में बृहस्पति महिला महाविद्यालय के प्रबंधक रत्नाकर शुक्ल को अपने ही कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस रत्नाकर शुक्ल को कोर्ट में पेश करेगी।
किदवई नगर में रहने वाले गल्ला कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में बाथरूम में प्रबंधक भी अंदर घुस आया और गलत हरकतें करने लगा। विरोध कर शोर मचाया तो धमकाते हुए बाहर निकल गया। घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मां भाई और उसे लेकर कॉलेज पहुंची और प्रबंधक से मिलकर विरोध जताया। इस पर धमकाते हुए कहा कि कहीं भी शिकायत कर लो, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।