फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक, घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा था 150 ग्राम सोना

Sat, 09 Mar 2019 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचे चक्रधर गणेश त्रिपाठी को सीआईएसएफ कर्मियों ने दबोच लिया। उसके पास से घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा गया 150 ग्राम सोना बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ कर्मियों ने चक्रधर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। 150 ग्राम सोने की कीमत करीब साढ़े चार लाख है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक गोरखपुर के चंदौली लमतिया गोला बाजार निवासी चक्रधर को स्पाइस जेट की फ्लाइट से कोलकाता जाना था।

वह दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचा। वहां सीआईएसएफ कर्मियों ने चेकिंग के दौरान घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा गया सोना बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चक्रधर ने खुद को सराफा कारोबारी बताते हुए कहा है कि वह बैंकाक से सोना खरीद कर लाता है। थाना प्रभारी के मुताबिक चक्रधर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें