बातचीत से निकला हल भाईचारा व विश्वास वाला होगा
विकास के नाम पर जाएंगे जनता के बीच-सलमान
बाईपास की तरह सांसद टिकट की दौड़ से बाईपास
फोटो- 26 आवास-विकास में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद।
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद जिले में आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता के दौरान अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की पहल को स्वागत योग्य बताया।
शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सांसद मुकेश राजपूत ओवरब्रिज निर्माण कराने के वादे कई बार कर चुके हैं लेकिन उनके बाईपास हवा में बन रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बाईपास सांसद हैं। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपके कार्यकाल में भी कोई खास विकास नहीं हुए तो उन्होंने जवाब दिया कि मेरे कराए विकास कार्य जनता देख रही है और इन्हीं विकास कार्यों पर जनता फिर उन्हें वोट देगी। अयोध्या मुद्दे पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ठीक निर्णय दिया है। बातचीत और संवाद से जो हल निकलेगा। उसमें भाईचारा और विश्वास होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे मोदी है तो मुमकिन है पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है।