फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 रुपये का विवाद और पिता-पुत्रों की दबंगई, युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

Fri, 23 Nov 2018 06:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में थाना खरेला के ग्राम धवारी में शराब के लिए उधार दिए 30 रुपये वापस मांगने पर विवाद हो गया। पिता पुत्रों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की नियत से कनपटी पर देशी रिवॉल्वर लगा दी। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए रिवाल्वर छीन ली और भागकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ एससीएससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।      
विज्ञापन

     
ग्राम धवारी निवासी हरप्रसाद पुत्र टीकाराम ने गांव के ही राहुल चौबे से 30 रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार को हरप्रसाद परिवार के साथ मजदूरी करने बाहर जा रहा था। गांव के बरात शाला के पास खड़ी प्राइवेट बस में वह सामान लादने लगा। तभी राहुल चौबे अपने भाइयों के साथ वहां पहुंच गया और उधार दिए 30 रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की नियत से कनपटी पर देशी रिवॉल्वर अड़ा दी। जान जोखिम में देख हरप्रसाद ने हिम्मत दिखाते हुए रिवॉल्वर छीन ली और भागकर थाना खरेला पहुंच गया।

पीड़ित की तहरीर पर राहुल, उसके भाई शैलेंद्र और गौरव और पिता राकेश चौबे के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि उधारी मांगने पर हुई मारपीट के बाद छीना गया रिवॉल्वर लेकर थाना आए पीड़ित की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पकड़ा गया है।  तीन अन्य की तलाश की जा रही है।              
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें