‘अमर उजाला’ का विशेष अभियान ‘अपराजिता’
घर बैठे महिलाओं के पास उद्यमिता सीखने और उद्यमी बनने का अच्छा मौका है। ‘अमर उजाला’ के विशेष अभियान ‘अपराजिता’ के तहत पीएसआईटी कानपुर, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) नीमेट ने 27 नवंबर से चार सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है।
पीएसआईटी के डीन इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रणयवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पारंपरिक और गैर-पारंपरिक तरीके से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग शुरू करने क तरीके बताए जाएंगे। इसमें उत्पाद के बिक्री हेतु कैसे मार्केट सर्वे करना चाहिए, डेटा एकत्रित करना चाहिए, उत्पाद को बेहतर करने का तरीका, प्रचार-प्रसार का तरीकों का भी ज्ञान दिया जाएगा।
यही नहीं, प्रतिभागियों को उद्यमिता शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से कैसे और क्या-क्या मदद मिल सकती है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में का हिस्सा बनने के लिए आप पीएसआईटी के डीन एक्यूबेशन एंड इनोवेशन डॉ. प्रणय वाल एवं अंकिता वाल से मोबाइल 9628770666 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में 21-40 आयुवर्ग की महिलाएं निशुल्क प्रशिक्षण ले सकती हैं।
लोन दिलाने में मदद करेंगे विशेषज्ञ
जो महिलाएं निजी सूक्ष्म, लघु या मध्यम उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ, महिलाओं को प्रोजेक्ट तैयार करने का तरीका भी बताएंगे। बैंक से सरकारी योजना के तहत लोन दिलाने में विशेषज्ञ सहयोग करेंगे। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बताया कि अपराजिता अभियान के तहत जो भी महिलाएं उद्यमिता शुरू करना चाहती हैं, उन्हें सरकार से हरसंभव मदद दी जाएगी।