फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से दोस्ती कर पत्नी की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर अजीब-अजीब मागें करता था आशिक

Thu, 25 Jul 2019 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति से दोस्ती कर उसकी पत्नी की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी की तीन माह से तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है।

विज्ञापन


वह सीधी साधी युवतियों व महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करता था। पुलिस ने बताया कि डकोर ब्लाक के एक ग्रामीण ने इसी साल मई माह में कोतवाली में मामला दर्ज कराया था, वह गुजरात में नौकरी करता है और साथ में पत्नी भी रहती थी।

वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले एमपी के जिला देवास निवासी विकास ने पहले उससे दोस्ती की फिर पत्नी की फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर उनकी फर्जी अश्लील फोटो अपलोड कीं। इसके बाद विकास ने पत्नी को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने शुरू कर दिए।

मामला दर्ज होते ही विकास फैक्टरी से काम छोड़कर नदारद हो गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने विकास को गुजरात जाकर पकड़ा है। थाना प्रभारी के मुताबिक विकास काफी शातिर है और वह पहले भी कई महिलाओं को झांसा दे चुका है। 

 
विज्ञापन

नाबालिग को भी भगा ले गया था
पुलिस ने बताया कि विकास के खिलाफ पीड़ित के गांव की ही एक नाबालिग लड़की को भी ले जाने का मामला दर्ज था। पुलिस ने उस लड़की को भी खोज  लिया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी दर्ज की जाएगी।

आशिक नाम से भी चर्चित है आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो विकास की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जहां पर भी दबिश वहां के लोग उसे विकास के नाम से कम आशिक के नाम से अधिक जानते थे। पुलिस का मानना है कि विकास का पेशा ही है लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाना। उसके अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें