वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में रविवार देर रात एक युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे पटरी पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर देर रात पाता चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे से पहले दिल्ली-हावड़ा अप मार्ग से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे एक युवक ने पटरियों पर अपनी गर्दन रख दी।
जिससे सिर धड़ से अलग हो गया। रात में ही रेलवे स्टेशन पाता को सूचना मिली। फफूंद थाना पुलिस क्षेत्र की घटना होने के कारण जानकारी फफूंद पुलिस को दी गई। पाता चौकी प्रभारी पवन यादव ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पाता चौकी इंचार्ज पवन यादव ने बताया कि मृतक के शर्ट की जेब केवल एक माचिस मिली है।
ग्राम सीगनपुर के सामने खम्बा नम्बर 1113 व 1115 के बीच की घटना है। मृतक ने जानबूझकर आत्महत्या की है। इसीलिए केवल सर धड़ से अलग हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृतक ने नीली शर्ट और स्लेटी पैंट पहनी थी।