यूपी के चित्रकूट जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
भरतकूप क्षेत्र के रसिन के मजरा पन्ना पुरवा निवासी श्रवण कुमार यादव पुत्र फौजदार यादव ने अपनी भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। बता दें कि मृतका को मौत के घाट उतारने वाला रिश्ते में उसका मौसा था।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 29 मई को होनी थी। इससे पहले हुए इस हत्याकांड से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दबी जुबान से लोग इसे ऑनर किलिंग का मामला बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक मामले की पूरी जांच पड़ताल नहीं हो जाती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।