यूपी के कानपुर महानगर में सोमवार शाम पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक दोस्त ने दूसरे को गोली को मार दी। आरोपी ने पत्नी के जरिए दोस्त को घर बुलाया था। शराब पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पसली में गोली लगने के बाद घायल घर का गेट फांदकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। गोली पसलियों में फंसी हुई है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी समेत फरार है।
श्यामनगर निवासी विवेक सिंह और सतबरी रोड पर रहने वाले मनीष पांडे दोस्त थे। कुछ माह पहले विवाद के बाद विवेक की पत्नी अलग हुई तो उसके रिश्ते मनीष की पत्नी से हो गए। इसकी भनक मनीष हो गई। विवेक के कारण मनीष सतबरी रोड का मकान छोड़कर खाड़ेपुर आकर रहने लगा, लेकिन यहां भी विवेक का आना-जाना लगा रहा।