फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में 'बारिश बनी काल', उफनाए नाले में 3 डूबे, एक मौत 2 की हालत गंभीर

Mon, 30 Jul 2018 05:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार


 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां धौरही गांव के एक नाले में मछली का शिकार करने गए तीन लोग नाले में जा गिरे। इस घटना में एक की मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानें पूरा मामला.. 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

डेमो पिक
यह घटना चित्रकूट जिले में भरतकूप चौकी क्षेत्र के धौरही गांव की है। यहां मछली पकड़ने गए तीन लोग बारिश से उफनाए नाले में बह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित थाने में दी। जिसके बाद सीतापुर चौकी क्षेत्र से गोताखोर बुलाए गए।

गोताखोरों ने गामा व देशराज को नाले से बेहोशी की हालत में निकाल लिया। जबकि राम नारायण (32) पुत्र लल्लू वर्मा  की लाश मिली है। गामा व देशराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें