फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया शादी से इंकार तो दिनदहाड़े पांच लोगों ने घेर कर मारी गोली

Tue, 16 Jul 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में घाटमपुर के नंदना गांव के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर इलाज के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार का मामला बताया गया है।

विज्ञापन


अभी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। परमियां पुरवा, थाना नवाबगंज कानपुर निवासी रोहित कुशवाहा (23) पुत्र राकेश कुशवाहा मंगलवार को नंदना गांव स्थित पुरुषोत्तम श्रीराम महाविद्यालय में बीएससी में दाखिला कराने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

तभी नंदना गांव के पास पीछे से एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार पांच लोग आए। रोहित कुशवाहा ने बताया कि इनमें से एक युवक को वह पहचानता है। पांचो लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर कस्बा जहानाबाद फतेहपुर निवासी युवक ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट के पास लगी।

इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया। वहां उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। रोहित ने बताया कि जहानाबाद निवासी युवक की बहन घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। उसकी भांजी के साथ उसकी शादी तय हुई थी।

बाद में रोहित ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे गनेश उससे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश में युवक ने उसे गोली मारी है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मुकरने की रंजिश का है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें