इंदौर की एक युवती से दुष्कर्म के एक मामले में कानपुर निवासी आरोपी एमआर दानिश अली की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। रविवार को इंदौर पुलिस ने हुक्म तहरीरी (दानिश के दुष्कर्म के मामले में आरोपी होने की सूचना) चकेरी पुलिस को भेज दी है।
शनिवार को एसपी पूर्वी ऑफिस परिसर में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के मामले में दानिश के पिता और भाई के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी पिता शाहिद और पुत्र शारिक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
आरोपी एमआर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने चकेरी थाने में हंगामा किया। कुछ लोग एमआर के पिता और भाई को पीटने के चक्कर में कचहरी व आसपास डटे रहे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
इसके बाद दोस्ती करके उसे कानपुर लाया। यहां एक मंदिर में शादी रचाई। बाद में पता चला कि दानिश हिन्दू नहीं, मुस्लिम था। उसने दो बार गर्भपात कराया। वहीं दूसरी युवती ने बताया कि दानिश ने उसे अपना नाम राज उपाध्याय बताया था। शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। वरीक्षा भी हो चुकी है।
इसके बाद दानिश ने खुद को शादीशुदा बता कर शादी से इंकार कर दिया। एसपी पूर्वी का कहना है कि एक युवती ने चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में दर्ज है। जल्द ही दानिश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।