उन्नाव के बालामऊ में ट्रेन से मुरादाबाद जा रहा युवक रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर गिर गया। इससे उसका दाहिना हाथ कट गया। जीआरपी मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
अमरोहा शहर के मोहल्ला दानिश मन्नान निवासी सर्वेश कुमार (26) पुत्र बृजमोहन कानपुर में रहने वाली बहन हरजौत कौर के घर शुक्रवार को गया था। शनिवार शाम वह बालामऊ पैसेंजर से वापस लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे गाड़ी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची।
रुकने के बाद जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी। गेट पर खड़ा सर्वेश नीचे गिर गया। इससे उसका दाहिना हाथ कट गया। जीआरपी एसओ एसके राय सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। घायल सर्वेश कुमार वेल्डिंग का काम करता है। एसओ के अनुसार घायल हुआ युवक नशे में था। हैलट में भी उसकी हालत गंभीर है।