फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: क्वारंटीन सेंटर से भाग गांव पहुंचा युवक तो मच गया हड़कंप, हैलट में छोड़कर चली गई थी एंबुलेंस

Sat, 09 May 2020 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर से भागने वाल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू के बांबीपुरवा निवासी 28 वर्षीय युवक शनिवार को क्वारंटीन सेंटर से भागकर अचानक घर पहुंच गया। जिसको देखकर गांव में हड़कंप मच गया। कोरोना की दहशत के चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे वापस क्वारंटीन सेंटर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध के चलते युवक भाई के साथ बाइक से बिधनू सीएचसी पहुंचा। भाई के साथ आने पर उसे भाई समेत दोबारा क्वारंटीन सेंटर में वापस भेज दिया गया। भाई के मुताबिक शुक्रवार को पेट दर्द होने पर एंबुलेंस से मेडिकल टीम ने उसे हैलट में छोड़ दिया था।

हैलट के मेडिकल स्टाफ को बिना सूचना दिए एंबुलेंस वापस चली गयी। काफी देर तक इलाज न मिलने पर युवक ने भाई को फोन कर हैलट बुलाया और उसके साथ बाइक से घर आ गया। बता दें कि युवक 2 मई को सूरत से डीसीएम में बैठकर से घर आया था। कानपुर देहात के ग्राम मनेथू का रहने वाला उसका दोस्त कोरोना पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन


जिसके बाद उसे बिधनू  क्षेत्र के 13 लोगों के साथ पनकी स्थित नारायणा मेडिकल इंस्टीट्यूट में गुरुवार को क्वारंटीन किया गया था। बिधनू चिकित्साधीक्षक डा. एसपी यादव ने बताया कि मेडिकल टीम के गांव पहुंचने से पहले ही युवक भाई के साथ बिधनू सीएचसी आ गया था। जिसके बाद दोनों भाई बाइक से नारायणा क्वारंटीन सेंटर पनकी पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें