यूपी के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दरिंदे ने मानसिक रोगी किशोरी को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना डाला।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि 29 मार्च की रात वह खेत पर काम करने गया था।16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। बेटी मानसिक रोगी है। 30 मार्च की सुबह वह घर पहुंचे तो बेटी मां से चिपककर रोने लगी।
पूछने पर बेटी ने बताया कि गांव के ही एक अधेड़ ने रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गेंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।