फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उधारी मांगने पर पर डाल दी खौलती हुई चाय, झुलसे दुकानदार ने कोतवाली में बताई दास्तां

Thu, 18 Jul 2019 06:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानाकरी देता पीड़ित दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में दुकानदार को तीन युवकों को उधार चाय न पिलाना महंगा पड़ गया। आरोपी युवकों ने पिटाई कर चूल्हे पर खौल रहे चाय के बर्तन को उस पर उड़ेल दिया। जिससे दुकानदार झुलस गया और आरोपी युवक गाली देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली जाकर नामजद तहरीर दी है। शहर में स्थित बस स्टैंड के पीछे रहने वाले रामनरेश गुप्ता पुत्र रामआसरे ने बताया कि वह चाय की ठेलिया लगाकर जीवन यापन करता है। लक्ष्मणपुरी के तीन युवक बुधवार की रात चाय पीने आए। चाय मांगी तो दुकानदार ने पिछली उधारी चुकाने को कहा।

तीनों युवक दुकानदार को गाली देकर पीटने लगे। दुकानदार ने कहा कि वह बड़ा दुकानदार नहीं है वह उधार नहीं दे सकता पर युवकों ने उसकी एक न सुनी। विवाद देखकर बसस्टैंड के पास कुछ अन्य लोग भी आ गए और बीच बचाव करने लगे। इसी बीच आरोपी युवकों ने चूल्हे पर खौलती चाय दुकानदार के सिर पर डाल दी।
विज्ञापन


जिससे वह झुलस गया। आरोपी युवक भाग निकले और झुलसे दुकानदार को इलाज के लिए स्थानीय लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए। इसके बाद दुकानदार ने रात को ही कोतवाली जाकर तीनों युवकों के नामजद तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें