फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर शराब पीने के गया था युवक, 150 रुपये के लिए की हत्या, लाश को अस्पताल के पास फेंका

Tue, 02 Jul 2019 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
डेढ़ सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार रात कानपुर के ब्रह्मनगर में सफाई कर्मी टइयां (30) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बीमा अस्पताल के पास नाली किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर टइयां के दोस्त और उसकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रामबाग, गुदड़ बस्ती निवासी दुखिया का मझला बेटा टइयां दिहाड़ी पर साफ-सफाई का काम करता था। सोमवार रात वह गीता पार्क, टूटी रेलवे लाइन निवासी अपने दोस्त सफाई कर्मी राहुल के घर शराब पीने गया था। बजरिया थाने के कार्यवाहक प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शराब पीने के साथ ही दोनों ने भांग भी खाई थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

नशे में होने पर मजदूरी के 150 रुपये को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस पर राहुल ने अपनी पत्नी अर्चना के साथ मिलकर टइयां को पीटने के बाद सीढ़ी से फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी दंपति ने शव को बीमा अस्पताल के पास फेंकने की बात कबूली। यहां से उनका घर करीब दो सौ मीटर की दूर पर है।

पुलिस दंपति के खिलाफ सुबूत जुटने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से टइयां की मौत की पुष्टि हुई है। देर शाम मृतक की मां दुखिया की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व अर्चना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। 

थाने में आरोपी दंपति के साथ-साथ उसके आठ साल के बेटे से भी पूछताछ की गई। बच्चे से पुलिस को पता चला कि दंपति ने टइयां को पीटकर सीढ़ी से फेंका। इसके बाद सख्ती की गई तो दंपति ने जुर्म कबूल लिया। पुलिस के मुताबिक डेढ़ माह पहले ही आरोपी राहुल व अर्चना ग्वालटोली से टूटी रेलवे कालोनी में रहने आए थे। यहीं रहते ही उसकी टइयां से दोस्ती हुई थी। टइयां की शादी नहीं हुई थी। एक साल पहले उसके छोटे भाई रवि उर्फ छोटे की बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें