फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का सिर कुचला शव मिला

Mon, 03 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली गांव के ही कुछ लोगों के साथ शनिवार को निकला टेंपो ड्राइवर रविवार की सुबह गांव के बोरवेल में मृत मिला। उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया।
विज्ञापन


शरीर पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। थाना पुलिस हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची।  मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है।

बड़े भाई सुशील तिवारी ने बताया कि  प्रदीप तिवारी पुत्र बैंकुठ नाथ तिवारी (35) टेंपो चलाता था, वह अभी अविवाहित था।

शुक्रवार की दोपहर गांव नहरीबरी के रहने वाले गुलाब यादव पुत्र रामविलास यादव अपने भाई लालसिंह यादव, बलराम यादव, पुत्र रामसरन यादव, रामसिंह यादव पुत्र बड़े लाल, राकेश चिकवा पुत्र राजा, नरेश पाल पुत्र घसीटे पाल निवासी रास्तपुर प्रदीप को घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन


रात तक भाई घर नहीं लौटा। शनिवार को सुबह भाई प्रदीप की लाश नहरीबरी व रास्तपुर के बीच खेतों में कुंवर सिंह यादव के बोरवेल के गड्ढ़े में पड़ी मिली।

आरोपियों ने उसकी निर्ममता से धारदार हथियार व ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पंजीकृत कर जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें