फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचा कक्षा 3 का छात्र तो खून से सने कपड़े देख उड़ गए परिजनों के होश 

Sun, 13 Jan 2019 07:52 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
महोबा के थाना खरेला के एक गांव में घर के दरवाजे खेल रहे मासूम को गांव के बाहर खंडहर में ले जाकर युवक ने कुकर्म किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोर को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


महोबा के एक गांव निवासी 11 वर्षीय मासूम बालक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। शाम के समय वह घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी गजेंद्र सिंह वहां पहुंच गया और मासूम को अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और गांव के बाहर खंडहर में ले गया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

जहां मासूम के साथ कुकर्म किया। खेतों से लौट रहे किसानों ने ललकारा तो आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम के खून से सने हुए कपड़े देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़ित मासूम के परिजनों ने थाना खरेला पहुंच घटना की तहरीर सौंपी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक बलात्कार, जानमाल की धमकी व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। खरेला थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें