फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चलती मालगाड़ी की टूटी कपलिंग, बीस डिब्बे हुए अलग, टला एक बड़ा हादसा

Sun, 13 Jan 2019 06:53 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मालगाड़ी के बीस डिब्बे हुए अलग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में सतना-मानिकपुर रेलखंड के टिकरिया (पुष्करणी) रेलवे गेट के पास मालगाड़ी दो हिस्से में बट गई। कपलिंग टूटने की वजह से बीस डिब्बे अलग हो गए। गनीमत रही कि पहिए पटरी से नहीं उतरे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से हावड़ा-मुंबई मेल आनंद विहार के साथ ही अन्य ट्रेनें प्रभावित हुुईं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आलाधिकारियों में अफरातफरी का माहौल

मालगाड़ी के बीस डिब्बे हुए अलग - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम करीब 5 बजे सतना-मानिकपुर रेलखंड के टिकरिया रेलवे गेट के पास कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इससे बीस डिब्बे अलग हो गए। घटना की जानकारी होते ही रेलवे के आलाधिकारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। रेलवे गेट के पास हुए हुए इस हादसे के चलते गेट को काफी देर तक बंद रखा गया जिससे सड़क यातायात भी बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें