फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के साथ ऐसे हाल में था बड़ा भाई, छोटे ने कर डाला कत्ल, ग्रामीणों ने बताया हत्या का असल कारण; नया मोड़

Tue, 14 Jul 2026 02:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर शख्स ने भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी के बेटे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पिता को रात दो बजे साइकिल पर बैठाकर कोतवाली पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
hamirpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। हमीरपुर के राठ में बड़े भाई को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख क्रोधित होकर छोटे भाई ने गड़ासे से रविवार रात सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


हत्यारोपी के बेटे ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी देवसिंह राजपूत ने बताया कि रविवार रात पिता हरदयाल राजपूत ने अपने बड़े भाई श्याम बिहारी (65) की हत्या कर दी। बताया कि पिता ने ताऊ को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। 

इससे वह नाराज थे। इसी खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया। परिजन के अनुसार, मृतक के नाम पर साढ़े तीन बीघा जमीन थी। मृतक की शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। 
 

हत्यारोपी हरदयाल एक विद्यालय में खाना बनाने का काम करते हैं। सूचना पर सीओ शाहरुख खान ने फोरेंसिक टीम के साथ ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। 

रात दो बजे हत्यारोपी पिता को साइकिल से कोतवाली ले गया बेटा
देवसिंह ने बताया कि पिता हरदयाल हत्या करने के बाद घर पहुंचे। हरदयाल ने बेटे देवसिंह व पत्नी माया देवी को घटना की जानकारी दी। बेटे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पिता को रात दो बजे साइकिल पर बैठाकर कोतवाली पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। हत्या की खबर सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई और आरोपी को कोतवाली में ही बैठा लिया।

साढ़े तीन बीघा जमीन हो सकती है मौत का कारण
मृतक श्यामबिहारी का कोई वारिश नही था वह अपने छोटे भाई हरदयाल के परिजनों के साथ रहकर जीवन यापन करता था। हत्यारोपी के बेटे देवसिंह ने हत्या का कारण किसी महिला से प्रेम प्रसंग होना बताया है। जबकि ग्रामीणों का मानना है कि मृतक सरल स्वभाव व धार्मिक प्रवृत्ति का था। 

 

उसके किसी महिला से अवैध संबंध नहीं थे। ग्रामीण हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंध नहीं बल्कि मृतक के नाम साढ़े तीन बीघा जमीन को मान रहे हैं। कहा कि यदि पुलिस हत्यारोपी व परिजनों से पूछताछ करें तो सच्चाई सामने आ सकती है।

 
विज्ञापन

मंझले भाई की भी अवैध संबंध में गोली मारकर हुई थी हत्या
स्यावरी गांव निवासी मृतक श्यामबिहारी राजपूत अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई हरीसिंह राजपूत के गांव की ही महिला से अवैध संबंध थे। सन 2011 में महिला के बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें