बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में हरदोई मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे ई रिक्शा चालक की दूसरे वाहन से कुचल कर मौत हो गई। बांगरमऊ के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी जहीर 35 पुत्र हाजी शफीक ई रिक्शा चलाता था।
वह दिल्ली से आई सवारियों को सुबह बांगरमऊ से छोड़ने ताजपुर गया था। वापस लौटते समय बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवरटेक करते हुए ई रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक जहीर सड़क पर गिर गया।
उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस उसे लेकर बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नगमा के अलावा तीन पुत्रियां अलसिफा 10, फिजा 6, नूजा 5,पुत्र अरशद 7 और अहद 2 साल की है।