फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इटावा में देर रात बुलेट से घर लौट रहे युवक को घेरकर सीने में सटाकर मारी गोली अस्पताल में मौत

Fri, 19 Jul 2019 02:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मृतक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा में गुरुवार देर रात एक युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात युवक बुलेट से अपने घर जा रहा था जब उसपर गोली चलाई गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां तड़के उसकी मौत हो गई। अशोक नगर निवासी 31 वर्षीय हरिओम यादव पुत्र फतेह सिंह यादव गुरुवार देर रात करीब एक बजे अपनी रॉयल इन्फील्ड मोटर साइकिल से घर की ओर आ रहे थे।

तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी, जिससे वह वहीं पर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें