फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रहा था युवक तभी भाई की प्रेमिका के पिता ने चला दी गोली, हर ओर बिखर गया खून ही खून

Thu, 04 Apr 2019 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गन शॉट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत में आलू छांट रहे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने अपने भाई की प्रेमिका के पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


ग्राम मनिकापुर निवासी अंकुल दुबे (25) पुत्र प्रमोद कुमार दुबे गुरुवार की सुबह गांव के बाहर अजय बाबा के बाग में अपने खुदे पड़े आलू की छंटाई कर रहा था। अंकुल ने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने उसके भाई शैलू दुबे पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

विज्ञापन

गोली चलने की आवाज से मच गया हड़कंप

वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उस व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली पीठ को चीरती हुई निकल गई। गोली लगते ही आरोपी मौके से भाग निकला। इस बीच फायर की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर परिजन भी आ गए।

घायल को परिजन सौ शैय्या अस्पताल ले गए। जहां से उसे तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद कोतवाली व चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें