इटावा के गांव रितौर में मजदूर युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। रितौर गांव निवासी मजदूर रमाशंकर ने बताया कि वह शुक्रवार को एक रिश्तेदार के घर गया था।
घर पर उनकी पत्नी के अलावा सबसे छोटा बेटा नितिन मुकेश (32), पत्नी दीपिका उर्फ पुष्पा समेत नाती (04) निखिल और नातिन काव्या(02) मौजूद थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने फोन कर घर के लोगों से बात भी की। तब तक सब सामान्य था। रात में बेटे-बहू में किस बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे बेटे ने आत्महत्या कर ली।