फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल का लीकेज ठीक करने के लिए उतरा था युवक, तभी आ गई मौत

Fri, 22 Feb 2019 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हरदोई के एक गांव में लीकेज ठीक करने के लिए बोरवेल में उतरे युवक के ऊपर मिट्टी का टीला आ गिरा। इससे युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे मिट्टी खोदकर युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के विश्वेश्वरपुर गांव निवासी अनुज कुमार (42) पुत्र परशुराम गुरुवार की दोपहर गांव के ही अभिषेक के साथ दारूकुइंया निवासी एक व्यक्ति के खेत में स्थित बोरवेल का लीकेज ठीक करने गया था।




 
विज्ञापन

अनुज लगभग 15 फुट नीचे गड्ढे में उतरकर बोरवेल का लीकेज ठीक कर रहा था। तभी बोरवेल के किनारे की मिट्टी धंस गई। अनुज मिट्टी के नीचे दब गया।  सूचना मिलने पर परिवार के शिवम, रामगोपाल व श्यामसुंदर आदि भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों व ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे बाद मिट्टी खोदकर अनुज को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि अनुज विवाहित था। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें