फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की शह में जिस्मफरोशी, महिला के घर रहता था हर घंटे जोड़ों का आना-जाना

Mon, 21 Jan 2019 09:10 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक लड़के ने सीएम को पत्र लिखकर खाकी की शह में होने वाली जिस्मफरोशी पर लगाम लगाने की अपील की है। घर के पड़ोस में सेक्स रैकेट चलने की वजह से लड़का परेशान रहता है। लड़के ने बताया कि पड़ोस के एक घर में हर घंटे जोड़ों का आना जाना लगा रहता है। जानिए क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन


कन्नौज के कटरी इलाके में कई दिनों से चर्चा में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला सीएम की चौखट तक पहुंचा है। सेक्स रैकेठ चलने से परेशान एक युवक ने सीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर पुलिस की मिली भगत से एक घर में कई दिनों से सेक्स रैकेट चलने की शिकायत की है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने घर का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

डेमो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मजरे में एक महिला के घर पर सेक्स रैकेट का मामला कई दिनों से सुर्खियों में है। 19 जनवरी को कुछ ग्रामीणों ने महिला का घर घेर कर सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। पुलिस को भी सूचना दी थी। किसी वजह से पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस के न पहुंचने से घर से कई जोड़े निकलकर भाग गए थे। सोमवार को एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है।

इसमें बताया कि गांव के एक घर में रहने वाली महिला सेक्स रैकेट चलाती है। घर में आए दिन कई जोड़े पहुंचते हैं। पुलिस कार्रवाई के बजाय शिकायत करने वालों को ही फटकार कर भगा देती है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि भाभी और देवर के बीच रंजिश चलती है। इसी के चलते दोनों एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच में सेक्स रैकेट का मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें