फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का आबरू लूटता रहा वो मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही, पड़ोसी की इस करतूत से पूरा गांव हैरान

Mon, 21 Jan 2019 08:20 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

misdeed with girl in unnao girl
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के पुरावा में घर से पानी भरने के लिए निकली लड़की को एक युवक ने रास्ते से उठा लिया। लड़के ने लड़की को अपने ही घर पर बंधक बना लिया। इसके बाद दो दिनों तक लड़का उसकी आबरू को लूटता रहा और वो मदद के लिए चिल्लाती रही पर कोई उसकी लुटती हुई इज्जत को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। 

विज्ञापन

पुरवा तीन दिन पहले घर के पास हैंडपंप से पानी भरने गई युवती को गांव के ही युवक ने अगवा कर लिया। दो दिन तक अपनी घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार को किसी तरह घर पहुंची युवती ने घरवालों को आपबीती बताई। सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


 

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 जनवरी को वह पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के यहां गया था। घर पर 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। 19 जनवरी को जब घर पहुंचा तो बेटी घर में नहीं मिली। कुछ देर बाद बेटी अस्त व्यस्त हालत में घर पहुंची। उसने बताया कि 17 जनवरी की शाम वह हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी गांव में ही रहने वाले शैलेंद्र ने उसे अगवा कर अपने घर में खींच ले गया।

युवती का आरोप है कि युवक ने उसे अपने घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। 19 की रात वह किसी तरह आरोपी के घर से भाग निकलने में सफल हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुरवा कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल व जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें