फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, जांच शुरू

Tue, 14 Jul 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र के सेऊपुर गांव में सोमवार देर रात एक किशोर कोमल राजपूत (15) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पाता चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर में एक 15 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी चंद्रभान राजपूत का पुत्र कोमल राजपूत (15) सोमवार देर रात खाना खाकर सोने चला गया।

विज्ञापन

रात किसी वक्त उसने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से फंदा लगा लिया। रात में जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और पाता चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पाता चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। टीमें मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें