फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशाेरी काे घर में अकेला पाकर युवक ने किया ये काम

Mon, 11 Dec 2017 10:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नाव के औरास थानाक्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक घर में घुस गया और किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक दीवार फांदकर भाग निकला। परिजनों के घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


वह मां के साथ थाने आई और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी रविवार को घर में अकेली थी। मां खेत गई थी जबकि पिता धान कुटवाने गया था। घर पर किशोरी अकेली थी।

इसी दाैरान पड़ोस में रहने वाला सोनू (20) मौका पाकर शाम चार बजे किशोरी के घर का दरवाजा खुला होने से घर के अंदर घुस आया। किशोरी कमरे में काम कर रही थी। युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर वह दीवार फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन


देर शाम माता-पिता घर लौटे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। शाम को पीड़िता मां के साथ थाने आई और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें