फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर सोने गया था युवक सुबह दोस्त पहुंचा तो इस हाल में मिला, चारपाई के नीचे से बह रहा था खून

Thu, 07 Mar 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बांदा के अतर्रा में घर के अंदर अकेले सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उससे मिलने पहुंचे दोस्त ने रक्तरंजित शव देखा तो उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने से मृत घाेषित कर दिया। मृतक पेशे से मजदूर था। पुलिस जमीन के विवाद और प्रेम प्रसंग आदि कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। घटना स्थल पर 315 बोर के कारतूस का टुकड़ा मिला है। 
विज्ञापन


कस्बे के रंगियान गांधी नगर में नितिन कुशवाहा (32) पुत्र ऋषि कुमार अपने निजी मकान में रह रहा था। वह अविवाहित था। माता-पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्र नितिन भी वहीं रहता था। तीन महीने पहले यहां लौट आया था। गुरुवार की रात वह अकेले कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

दोस्त पहुंचा तो खून में लथपथ शव देखा

इसी दौरान किन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों को भनक भी नहीं लगी। गुरुवार को दोपहर नितिन का दोस्त वहां पहुंचा तो खून में लथपथ पड़ा देखा। कुछ पड़ोसियों का कहना था कि रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने भी निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम प्रभारी रघुराज सिंह और राम प्रकाश ने नमूने सील किए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जमीन का विवाद या प्रेम प्रसंग इत्यादि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें