हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा कटैया में बृहस्पतिवार की रात धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए किसान की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। किसान का शव आयोजन स्थल से कुछ दूर पड़ा मिला। किसान की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
अटवा कटैया निवासी रामचंद्र (50) पुत्र विक्रम किसान थे। गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन में शामिल होने बृहस्पतिवार की रात नौ बजे घर से गए थे। रात सवा 11 बजे उनका शव आयोजन स्थल से 50 मीटर दूर खड़ी ट्राली के पास मिला। कार्यक्रम से लौट रहे लोगों ने रामचंद्र का शव देख परिजनों को सूचना दी।