फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में मिला दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

Fri, 24 May 2019 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में एक दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव घर के आंगन में मिला। पत्नी ने जीने से गिरकर पति की मौत होने की सूचना पुलिस को दी। जबकि युवक की दादी ने मृतक की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मृतक के सिर में गहरे जख्म के घाव भी मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के असरेंदा गांव निवासी छोटेलाल (36) पुत्र स्व रामप्रताप पासवान दो वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। हादसे के बाद उसका दायां पैर व दाहिना हाथ निष्क्रिय हो गया था। इससे वह घर पर ही रहता था। शुक्रवार सुबह पत्नी ऊषा ने परिजनों को सूचना दी कि छोटेलाल की जीने से गिरकर मौत हो गई है।

निरीक्षक नारद मुनि सिंह व हल्का प्रभारी मोहम्मद अजीम ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। छोटेलाल के सिर में गहरे जख्म थे। पुलिस ने जब घर की जांच की तो उसे कई स्थानों पर खून के धब्बे मिले। छत से लेकर आंगन तक खून फैला था। मृतक की दादी रामकली ने छोटेलाल की पत्नी ऊषा पर ही हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही वह पति के पास आई थी

उन्होंने बताया कि छोटेलाल व ऊषा में अनबन रहती थी। बताया कि तीन साल से ऊषा रायबरेली के बोधीखेड़ा मायके में ही बच्चों के साथ रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही वह पति के पास आई थी। निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पुष्टि हो सकेगी कि मौत की वजह क्या है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक छोटेलाल की पत्नी ऊषा मौजूदा समय में ग्राम पंचायत सदस्य भी है। पति से आए दिन होने वाले विवाद की वजह से तीन साल पहले वह बेटी आशिकी (9), मानसी (7) व पीहू (5) के साथ मायके चली गई थी। 

छोटेलाल दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई होरीलाल सऊदी अरब में नौकरी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से ऊषा पति से अलग रह रही थी। दोनों के बीच एक दूसरे से अलग रहने के लिए फैसला होना था। जिसके तहत एक सप्ताह पहले ऊषा घर आई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को दोनों परिवारों के बीच बात होनी थी। हालांकि उससे पहले ही छोटेलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें