फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहन न कर सका जुदाई का गम: पत्नी की माैत के 21 दिन बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 30 Jul 2026 07:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी की मौत के 21 दिन बाद युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। रावतपुर गांव निवासी अनिल सोनवानी (32) पेंटर था। परिवार में मां श्रीकांती और छोटा भाई शिवम है। शिवम ने बताया कि अनिल की शादी नौ नवंबर 2025 को बिधनू के दलेलपुरवा निवासी प्रियंका से हुई थी। नौ जुलाई को मायके गई प्रियंका की जलकर मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से अनिल टूट गया था।
विज्ञापन


वह ज्यादा बात नहीं करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे मां घर लाैटी तो अनिल का शव फंदे से लटक रहा था। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से अनिल मानसिक तनाव में था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें