फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लड़की को बुलाकर दिया 100 रुपये देने का लालच फिर शुरु कर दी ये गंदी हरकत

Sun, 24 Mar 2019 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले के एक गांव में लड़की को घर में अकेला पाकर एक युवक ने उसे सौ रुपये का लालच देकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। बालिका के विरोध करने पर वह भाग खड़ा हुआ। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में परिजन माधौनगर देवी दर्शन के लिए गए थे। घर पर उनकी 8 वर्षीय पुत्री अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के ग्राम सकतपुर निवासी रामआसरे उर्फ नन्हें उसके घर में घुस आया और उसने उस बालिका को सौ के नोट का लालच देकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

लड़की के विरोध करने पर उसने मारपीट की। इस पर बालिका ने डंडा से उस पर वार कर दिया। उधर, लड़की की चीखपुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। तब आरोपी घर से निकलकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


लौटने पर बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर चौकी प्रभारी संजय यादव ने ग्राम खरगपुर के पास से आरोपी रामआसरे नन्हे को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें