फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफारी सवार पांच युवतियों को पकड़ा, बरामद हुई नकदी

Sun, 24 Mar 2019 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर कानपुर पुलिस चौकन्नी हो गई है। कानपुर साकेत नगर के दीप तिराहे पर रविवार को चेकिंग के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरएन अवस्थी ने सफारी सवार पांच युवतियों के पास से दो लाख 34 हजार रुपये पकड़े।
विज्ञापन


पूछताछ में युवतियों ने अपना परिचय दिल्ली के चाणक्यपुरी निवासी सुनीता उर्फ नीशू थापा, जारा खान, माही उर्फ पूजा, सिम्मी और नागालैंड निवासी जैंनी बताया। उनका कहना है कि वह साकेत नगर में किराये पर रहकर नजीराबाद स्थित बर्रा-दो निवासी विशाल श्रीवास्तव के डेंजा नाइट स्पा में नौकरी करती हैं।

पहले तो उन्होंने बताया कि संचालक ने स्टॉफ के वेतन के लिए उन्हें रुपये दिए हैं। बाद में माही ने बताया कि 17 मई को उसके भाई की शादी है। इस लिए वह जेवर खरीदने जा रही थी। स्टैटिक मजिस्ट्रेट के मुताबिक पराग दूध डेरी चौकी पहुंचकर स्पा संचालक विशाल ने माही को भाई की शादी के लिए छह महीने का वेतन और दो महीने का एडवांस दिए जाने की बात बताई। उनके लिखित में दिए जाने के बाद रुपये लौटा दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें