फर्रुखाबाद के राजेपुर निवासी युवक की चित्रकूट गांव के पास हुए हादसे में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
अरविंद मेडिकल स्टोर पर काम करता था। शनिवार को वह गांव जाता था। इसी के चलते वह राजेपुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक अजय यादव की दवाओं का गत्ता अपसे साथ लेकर जा रहा था। करीब सवा 11 बजे उसकी मेडिकल स्टोर संचालक से फोन पर बात हुई थी। उसने उसे बाहर मिलने को कहा था।
लेकिन काफी देर बाद भी वह वहां नहीं पहुंचा। इस पर वह जाकर लेट गए थे। पिछले सप्ताह ही सही करवाई थी वैन अरविंद की वैन पहले भी तीन बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिछले सप्ताह ही उसने अपनी वैन को 80 हजार रुपये लगाकर सही कराया था।