फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का लड्डू...पकड़े गए साजिश रचने वाले तो हुआ ये खतरनाक खुलासा 

Wed, 16 Jan 2019 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हरदोई जिले के नारायणपुर सूंडा गांव के ग्राम प्रधान को गांव के चार लोगों ने मंगलवार शाम लड्डुओं में जहर मिलाकर खिला दिया। प्रधान की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रात में मौत हो गई। लखनऊ मेडिकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जहां जहर की पुष्टि हुई। वहीं, भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर सूंडा गांव के प्रधान इरशाद अली (45) पुत्र मासूम अली अपने छोटे भाई फैय्याज अली के साथ मंगलवार शाम साढ़े तीन बजे के आसपास विश्रामगंज में चल रहे मनरेगा के कार्य देखने गए थे। आरोप है कि रास्ते में बबलू, कमलेश, गंगाराम, निवासीगण विश्रामगंज और जगमोहन निवासी मिश्रीखेड़ा में मिल गए। चारों ने इरशाद को रोककर काम कराने की बधाई देते हुए साथ लाई गई मिठाई खिलाई। 


प्रधान के परिजनों का आरोप है कि लड्डुओं में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने से तबीयत बिगड़ गई। शाम को परिजन लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देर रात 12 बजे उनकी मौत हो गई। प्रधान के भाई मदारू अली ने कोतवाली में गांव के बबलू, कमलेश, गंगाराम और जगमोहन के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें