फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः भांजी की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

Fri, 21 Feb 2020 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां भांजी की शादी में शामिल होकर लौट रहे युवक की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर गुरुवार रात भांजी की शादी से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया ग्राम पंचायत के चांदेपुर गांव निवासी विमल (18) पुत्र बलराम गुरुवार की रात सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में भांजी रेखा की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। विमल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक हेलमेट नहीं लगाये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें