फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः छोटे भाई की बरात से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, जयमाल के बाद पहुंची सूचना, नहीं हुए फेरे

Fri, 21 Feb 2020 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
छोटे भाई की बरात से लौट रहे युवक की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में छोटे भाई की बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने दही चौकी-पुरवा मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सभी को शांत कराया। उधर जयमाल के बाद दूल्हे संदीप को बड़े भाई की मौत की खबर मिली तो खुशियां काफूर हो गईं। फेरे नहीं हुए।

अचलगंज थाना क्षेत्र के गयादीन खेड़ा मजरे तारगांव निवासी संतोष लोधी (30) पुत्र ननके ट्रक चालक था। गुरुवार अपने छोटे भाई संदीप की शादी समारोह में सदर कोतवाली के गांव चांदपुर बरात में शामिल होने गया था। देर रात बाइक से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित प्लाई फैक्टरी के पास गन्ने की खोई लदे ट्रक में बेकाबू बाइक टकरा गई। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें