फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Fri, 21 Feb 2020 03:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मृतक दंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अतर्रा में निमंत्रण से घर लौटते समय गिरवां थानांतर्गत महुआ गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम (38) और पत्नी राजकुमारी (34) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राधेश्याम बांदा के सर्वोदय नगर में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें